फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली में सैंपल देकर सिंगापुर चला गया यात्री, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दहशत

Wed, 18 Mar 2020 03:12 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखकर लोग इससे बचने के लिए हर संभव सावधानी बरत रहे हैं। इस समय छोटी-छोटी लापरवाही लोगों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे में दिल्ली के आठवें कोरोना पॉजिटिव मरीज ने ऐसी हरकत की है जिससे उसने अपने साथ-साथ और लोगों को भी संक्रमण के खतरे में डाल दिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली का यह आठवां मरीज साकेत इलाके का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति है, जिसने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपने सैंपल दिए, लेकिन रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना ही हवाई रास्ते से सिंगापुर चला गया। 

मंगलवार को उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वह व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। ऐसे में उस व्यक्ति के साथ-साथ वो सभी लोग संक्रमण के खतरे में आ गए हैं जो उसके संपर्क में आए होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने से पहले ही वह व्यक्ति देश छोड़ चुका है। वह सिंगापुर और भारत में रहता है। उसने इसी महीने कनाडा की यात्रा भी की थी। उसके माता-पिता अभी भी दिल्ली के साकेत स्थित घर में हैं। उनके भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 

माता-पिता के अलावा आठ अन्य लोग भी हैं जिनके संपर्क में संक्रमित व्यक्ति आया था। इनमें उसके घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका और चालक भी शामिल है। इन आठ लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि वह कोरोना वायरस से प्रभावित दो देशों की यात्रा कर के आया था। वापस आने के बाद उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखे, जिसपर हेल्पलाइन नंबर द्वारा उसे सैंपल जांच कराने के निर्देश दिए गए। उसने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपने सैंपल दिए और उसकी रिपोर्ट आने से पहले ही सिंगापुर रवाना हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें