फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : जेजे कॉलोनियों में डब्लयूएचओ के साथ शुरू की गई घर-घर स्क्रीनिंग, अब तक 30 संक्रमितों की पुष्टि 

Sun, 03 May 2020 04:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

नोएडा की जेजे कॉलोनी में प्रशासन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लयूएचओ) के साथ मिलकर हर घर में स्क्रीनिंग कर रहा है। बता दें कि पिछले दिनों जेजे कॉलोनी में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले थे। अब प्रशासन ने हर घर में स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, इसका उद्देश्य यह है कि कोरोना मरीजों की पहचान की जा सके और उन्हें क्वारंटीन किया जा सके। नोएडा के सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की जेजे कॉलोनी में अब तक 30 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है इन इलाकों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यहां विभाग की तीन-तीन टीमें काम कर रही हैं। जो यहां कोरोना को लेकर जागरूकता फैला रही हैं और लोगों से बीमारी के लक्षणों की जांच कर रही है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि झुग्गियों में घर-घर जांच और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में डॉक्टरों की टीम लगाई गई है जो वहां रहने वाले लोगों में लक्षण के आधार पर उनका इलाज कर रही है और संदिग्ध मरीजों को क्वारंटीन में रखकर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक जेजे कॉलोनियों में इसी तरह यहां जांच अभियान जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें