फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तब्लीगी समाज से जुड़े 22 हजार लोग क्वारंटीन, 97 कार्गो जहाजों ने पहुंचाई 1019 टन सामग्री

Sat, 04 Apr 2020 08:01 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cargo plane - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जूझने के लिए देश को चिकित्सीय सुविधाओं से लैस करने के लिए विभिन्न राज्यों को अभी तक 97 कार्गों विमानों के माध्यम से 1019 टन सामग्री भेजी जा चुकी है। अब प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों की कोरोना जांच करना संभव हो गया है और अभी कोराना संक्रमण की संभावना को देखते हुए तब्लीगी जमात के 22 हजार लोगों को क्वारंटीन किया जा चुका है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना वायरस संक्रमण पर अपडेट का साझा करते हुए कहा कि सरकार कोरोना से लड़ने के लिए लगातार संवेदनशील है।

इसी क्रम में यह भी पता चला है कि रविवार सुबह एक कार्गों विमान से स्वास्थ्य सामग्री लेकर रांची जाएगा और सोमवार को चंडीगढ़ के लिए सामग्री भेजी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय के संयुक्त सचिव के अनुसार देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या में हुए एकाएक इजाफे का मुख्य कारण तब्लीगी जमात के लोग हैं। इन लोगों में संक्रमण की जांच के नतीजे चिंताजनक हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसमें करीब 30 फीसदी इजाफा तब्लीगी जमात के लोगों के कारण हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें