दिल्ली के बुध विहार इलाके में शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स इलाके के एक एटीएम से रुपये निकाल कर जा रहा था, तभी अनजाने में उसके रुपये नीचे गिर गए। उसे रुपयों के गिरने का पता ही नहीं चला और वह उन रुपयों को उठाए बिना ऐसे ही चला गया।
उसके बाद आने वाले शख्स ने जमीन पर रुपये गिरे हुए देखे तो इलाके में जमीन पर गिरे 2-2 हज़ार के नोटों में कोरोना होने की अफवाह उड़ गई। अफवाह उड़ने के बाद बाद पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस को भी लगा कि हो सकता है नोटों में कोरोना संक्रमण हो, इसलिए पुलिसवाले ने बिना रुपये छुए उसके ऊपर पत्थर रख कर उसे हवा में उड़ने से रोका। हालांकि थोड़ी देर बाद वह शख्स वापस आया और अपने रुपये लेकर चला गया था।
देश की राजधानी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित पेपर मिल कॉलोनी में भी पांच-पांच सौ रुपये के नोट सड़क पड़े होने की अफवाह उड़ा दी गई। उस नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह की सूचना पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर उसे लैैब में जांच के लिए भेज दिया है।
वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर चौक के पास भी कुछ लोग नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह को बल दे दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
विशेष समुदाय से जोड़कर माहौल खराब करने का प्रयास
पुलिस के सूत्रों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व नोट में कोरोना संक्रमण की अफवाह उड़ाकर एक विशेष समुदाय के खिलाफ माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग इस अफवाह को सोशल मीडिया पर भी हवा दे रहे हैं। पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।