मुकुल ने कहा कि जब से कोरोना वायरस देश में फैला है तब से इससे बचाव का एकमात्र रास्ता सोशल डिस्टेंसिग बताया जा रहा है। इस नियम को ध्यान में रखते हुए हमने एकांत में रहने का निश्चय किया। मैंने अपने बेटे की मदद से पेड़ को काटा और उसे फट्टों से जोड़ दिया।
मुकुल के बेटे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि यह मेरे पापा का आइडिया था कि हम ट्री हाउस बनाएंगे। हमने इसके लिए सूखे पेड़ों का इस्तेमाल किया और पेड़ काटकर उसमें फट्टे बांधकर घर बनाया। यह बहुत गजब का अनुभव रहा। यहां रहकर ऐसा लगता है कि हम प्रकृति के करीब आ गए हैं और यहां वातावरण भी बहुत साफ है। मुझे जंगल में रहने का यह अनुभव बेहद मजेदार लग रहा है।
खाने के बारे में पूछने पर उसने कहा कि खाना घर से आता है। बात उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की करें तो अब तक यहां 425 केस सामने आ चुके हैं।