फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन अब गाड़ियों पर नहीं सब्जी मंडी में दुकान खोलने पर लगेगा, लॉकडाउन में बढ़ी सख्ती

Wed, 08 Apr 2020 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम की सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के मद्देनजर खांडसा रोड स्थित नई सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ कम करने के लिए बृहस्पतिवार से ऑड-इवन तिथि के अनुसार दुकानें खोलने के आदेश जारी किए है।

विज्ञापन


ऑड तिथि के दिन ऑड नंबर की दुकान खुलेगी जबकि इवन तिथि के दिन इवन नंबर की दुकान खोली जाएगी। वहीं प्रशासन ने मंडी में नियमों की अवहेलना करने पर लोगों को लाख रुपये जुर्माना किया।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बुधवार को खांडसा रोड स्थित नई सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आढ़तियों, थोक विक्रेताओं व दुकानदारों से बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने का एकमात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग ही है। इस कारण ऑड-इवन फार्मूले की शुरुआत की जा रही है।
विज्ञापन


ऑड नंबर की तारीख को ऑड नंबर की दुकान और इवन नंबर की तारीख को इवन नंबर की दुकान खुलेगी। सभी दुकानदार व विक्रेता इन आदेशों का पालन करना सुनिश्चित करें। मंडी के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। वहीं उन्होंने बुधवार को नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार लाख रुपये का जुर्माना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें