उन्होंने बताया कि इन इकाइयों के आसपास उनके कर्मचारी रहते हैं। इस कारण भी उनको स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इन इकाइयों के मालिकों ने कर्मचारियों के बीच दूरी रखने और उनके खाने का समय अलग-अलग तय किया है। इसी तरह शिफ्ट बदलने के समय में भी अंतर रखा है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क और उनके लिए सैनिटाइज की व्यवस्था की है।
अन्य इकाइयों के आवेदनों को भी मंजूरी देेने की प्रक्रिया जारी
उन्होंने बताया कि अन्य इकाइयों के आवेदनों को भी मंजूरी देेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं उन्होंने बताया कि दो दिन के दौरान करीब तीन सौ उद्यमियों ने अपनी इकाई चालू करने के लिए आवेदन किया है। राज्य सरकार के दिशा निर्देश का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने उद्यमियों के आवेदनों और उनके परिसरों की जांच पड़ताल के लिए तीन कमेटी बनाई है।
प्रशासन ने एसडीएम, एडीएम और डीसी के नेतृत्व में तीन कमेटी बनाई है। एसडीएम के नेतृत्व वाली कमेटी 25 कर्मचारियों और एडीसी की अगुवाई में बनी कमेटी 26 से दौ सौ कर्मचारियों से कार्य कराने के लिए आवदेन करने वाली इकाइयों के संबंध में निर्णय लेगी। वहीं दो सौ अधिक कर्मचारियों की जरूरत वाली इकाइयों का डीसी की कमेटी फैसला करेगी।