फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडियाकर्मियों को मिली पुराने तरीके से आवाजाही की अनुमति, आईकार्ड दिखाकर मिलेगी बॉर्डर पर एंट्री

Thu, 23 Apr 2020 11:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
दिल्ली से लगे नोएडा के सभी बॉर्डर सील - फोटो : लाल सिंंह
विज्ञापन

गौतमबुद्ध पुलिस-प्रशासन ने यूपी-हरियाणा-दिल्ली सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है। हालांकि,सीमा से पैदल आने वाले मजदूरों को रोकने का प्रयास नहीं किया जा रहा। बिना पास के दूसरे राज्यों से आने वालों को अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि इस बीच मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिए पुरानी प्रणाली लागू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्ध नगर राकेश चौहान ने बताया कि लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 23 अप्रैल को मीडिया हाउस में दिल्ली से आने वाले प्रतिनिधि व दिल्ली मीडिया हाउस में नोएडा से जाने वाले प्रतिनिधियों द्वारा के लिए बॉर्डर पर पुरानी व्यवस्था लागू होगी।

सभी मीडियाकर्मी अपने आईडी कार्ड के माध्यम से नोएडा से दिल्ली जा सकेंगे व दिल्ली से नोएडा आ सकेंगे। इस संबंध में जिला अधिकारी सुहास एल.वाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि दिनांक 24 अप्रैल से मीडिया हाउसेज की सूची अनुमोदित की गई है।
विज्ञापन


संबंधित मीडियाकर्मी को अपने नाम की सूची अपने साथ रखते हुए अपनी आईडी कार्ड के साथ पुलिस को दिखाना होगा, जिससे पत्रकार दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा आ सकेंगे और दिल्ली से नोएडा जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें