सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर यहां के विभिन्न निजी अस्पतालों ने अपने यहां आइसोलेशन वार्ड तैयार किये हैं। जिनमें मुख्य रूप से फोर्टिस अस्पताल और शारदा अस्पताल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तथा जहां से भी इससे संबंधित सूचना आ रही है, स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पर पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नोएडा में अब तक 362 नमूनों की जांच की गयी जिनमें कोरोना वायरस के 11 मरीज सामने आए हैं। 259 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव रही। 92 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। हालांकि 3 लोगों के टेस्ट निगेटिव आने से यहां के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग भी इस अच्छी खबर से उत्साहित है।