गाजियाबाद में कोरोनावायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है। मरीज को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मरीज के पिता में एक सप्ताह पहले ही इस वायरस पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
देर रात आई रिपोर्ट में पता चला कि बेटे में भी कोरोना का वायरस मिला है। हालांकि युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब तक गाजियाबाद से 32 संदिग्धों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। उनमें से 28 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि दो मामलों में पॉजिटिव पाया गया है।