फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 83 नए मरीज, 91 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 9481

Thu, 06 Aug 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में नए कोरोना मरीजों के मुकाबले अब स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी 83 नए मरीज आए तो 91 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8639 हो गई है जबकि कोरोना से जिले में अब तक 125 मरीज दम तोड़ चुके हैं। कोरोना के नए मरीजों को आइसोलेट करने के साथ ही गंभीर मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है। जिले में व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चल रहा है, जिसके जरिए तेजी से मरीजों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


कोरोना मरीजों के तेजी से स्वस्थ होने के कारण अब जिले में कुल संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात 91 फीसदी से भी ज्यादा हो गया है। यहां तक कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब एक हजार से भी नीचे आ गई है। कुल मरीजों में से अब महज 717 मरीज ही सक्रिय हैं, जिसमें से 565 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि महज 152 मरीज उपचाराधीन हैं।

खास बात यह है कि जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब महज 2 पर सिमट गई है। वहीं, 62 मरीजों को जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती किया गया है जबकि 88 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 2570 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई। इसमें से 2195 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए जबकि 375 नमूने निजी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक जिले में 1 लाख 15440 लोग कोविड-19 की जांच करा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें