फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 126 नए मामले, 94 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 11,288 हुई 

Wed, 26 Aug 2020 07:51 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में बुधवार को 126 नए मरीज सामने आए जबकि 94 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11288 हो चुकी है और 10267 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 890 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें 795 मरीज होम आइसोलेटेड  हैं। बुधवार को 2508 लोगों की जांच की गई है। इसमें से सरकारी अस्पताल लैब में 2091 जांच की गई। इसमें 600 आरटीपीसीआर से और 1491 रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से की गई। वहीं निजी लैब में 417 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। अब तक 156422 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें