कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में कोरोना का प्रकोप अब कम हो रहा है लेकिन शुक्रवार को जिले में स्वस्थ होने वालों के मुकाबले नए मरीजों की संख्या ज्यादा रही। वहीं एक संक्रमित की मौत भी हुई। शुक्रवार को 294 नए मरीज आए जबकि 177 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। एक मरीज की मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 190 पहुंच गई है।
अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से बढ़कर 2496 हो गई है, जिसमें से 2313 मरीज होम आइसोलेट हैं। 294 नए मरीजों के आने के बाद अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 24869 हो गई है जिसमें से 22183 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं। इस समय जिला कोविड स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा 163 मरीज भर्ती हैं जबकि कोविड अस्पतालों में महज 9 मरीजों का इलाज चल रहा है। 11 मरीज कोविड केयर सेंटर में भी भर्ती हैं।
देखा जाए तो पिछले पखवाड़े भर से जिले में प्रतिदिन 3 हजार लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है, जिसमें से अधिकांश जांच आरटी-पीसीआर के जरिए की जाती हैं। शुक्रवार को भी 3005 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 2227 लोगों की आरटी-पीसीआर व 778 की एंटीजन जांच की गई। अब तक जिले में तीन लाख 9340 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2,80, 466 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।