फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 127 नए मरीज, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 8393 हुई 

Fri, 24 Jul 2020 09:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, शुक्रवार को भी कोरोना के 127 नए मरीज सामने आए जबकि एक मरीज की मौत भी हो गई। इसी के साथ अब जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8393 हो गई है, जिसमें से 7110 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 120 हो गई है। शुक्रवार को भी 115 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।

विज्ञापन


अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1163 हो गई है, जिसमें से 960 मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं, 12  मरीज जिला कोविड अस्पताल व 116 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं जबकि 75 मरीजों का जिला कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। शहर के साथ ही सोहना के इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सोहना में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चला रहा है। हालांकि, सोहना में मरीजों का पॉजिटिविटी रेट 14 से कम होकर 8.6 ही रह गया है। 

शासकीय तंत्र के जरिए 1576 लोगों की जांच
जिले में बुधवार को कुल 2013 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें से शासकीय तंत्र के जरिए 1576 लोगों की जांच की गई। इसमें 1133 जांच रैपिड एंटीजन किट व 443 लोगों की जांच शासकीय लैब में की गई, जबकि 437 लोगों की जांच निजी लैब में की गई। अभी 484 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


अब तक जिले में कुल 89500 से ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 8393 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 79579 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग 28 जुलाई तक जिले में सघन जांच अभियान चला रहा है। खासकर उन इलाकों में व्यापक तौर पर जांच की जा रही है, जहां से कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें