फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में सामने आए 9 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हुई 

Fri, 29 May 2020 07:55 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 9 नए मामले सामने आए हैं। जिले में 28 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, अबतक 290 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी गौतमबुद्धनगर में 91 एक्टिव केस हैं।  जबकि कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को गौतमबुद्धनगर में 11 नए मामले सामने आए थे।  जबकि 9 लोगों डिस्चार्ज किया गया था। 

विज्ञापन


जिले में चार पुलिसकर्मी संक्रमित
नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 और यातायात विभाग में तैनात दो पुलिसकर्मियों की शुक्रवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले बृहस्पतिवार को कोतवाली फेज-3 में तैनात एक पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया था। वहीं, पीआरवी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर को भी कोरोना हुआ था जो अब ठीक हो गए हैं।

मीडिया सेल के मुताबिक, यूपी 112 की पीआरवी पर ड्यूटी करने वाले सब इंस्पेक्टर पॉजिटिव हुए थे जो स्वस्थ होकर 21 मई को डिस्चार्ज हो चुके हैं। बहू की डिलीवरी के दौरान गाजियाबाद के अस्पताल से उन्हें संक्रमण हुआ था, जांच में उनके साथ ड्यूटी करने वाले सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक मुख्यालय में तैनात एक कांस्टेबल पॉजिटिव पाया गया है। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उनके संपर्क में आने पर उसे व मां संक्रमित हुई है। सिपाही के साथ काम करने वाले सभी लोगों का टेस्ट कराया गया जो निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली फेज-3 का एक सिपाही पर्थला शेल्टर होम और सेक्टर-49 का एक सिपाही सेक्टर-51 चौकी पर तैनात था दोनों संक्रमित हो गए हैं। दोनों के संपर्क में आने वाले कुल 30 व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है और इनके सैंपल भेजे जाएंगे। जिले में अभी तक 300 पुलिस कर्मियों की जांच कराई जा चुकी है। 50 वर्ष से अधिक के कर्मचारी और गर्भवती को संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी के लिए नहीं लगाया गया है। साथ ही, पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर, मास्क आदि वितरित किए जा रहे हैं। पुलिस कर्मियों को ड्यूटी करते समय सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए निरंतर सचेत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें