फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 195 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 19484 हुई 

Mon, 28 Sep 2020 10:47 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के सोमवार को 195 नए मामले मिले। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई, 248 स्वस्थ हुए। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट अब बढ़कर 92.2 प्रतिशत हो चुका है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी 57 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 216 पर जा पहुंचा। अभी तक 19484 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 17968 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 1300 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 355 अस्पतालों में भर्ती हैं और 945 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

भर्ती 46 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 11 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ.रामभगत ने बताया कि अभी तक जिले में 1 लाख 96 हजार 441 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 76 हजार 626 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोमवार को 1520 सैंपल लिए गए हैं और अभी 321 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 10 हजार 913 सैंपल लिए जा रहे हैं। जिले में कोरोना का डबलिंग रेट 89.9 दिन हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें