फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 168 नए मामले आए सामने, 173 स्वस्थ हुए 

Tue, 13 Oct 2020 11:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। मंगलवार को 168 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई। जबकि 173 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 168 नए मरीजों की पहचान की गई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हजार 802 हो गई है। 173 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक कुल 20 हजार 667 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 94.8 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव केस रेट केवल 4.1 प्रतिशत रह गया है। अब जिले में केवल 901 सक्रिय मरीज रह गए हैं। इसमें से 251 अस्पतालों में दाखिल हैं और 650 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में भर्ती 31 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से तीन को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी होने में 102.1 दिन का समय लग रहा है। 1635 नए सैंपल लिए गए हैं, जिसके बाद कुल सैंपलों की संख्या 2 लाख 19 हजार 720 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अभी 325 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। मंगलवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इसलिए यह शहर के लिए राहत भरा दिन रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें