फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 131 नए मामले, दो की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11980 हुई 

Tue, 25 Aug 2020 07:50 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में मंगलवार को 131 नए मामलों की पुष्टि हुई, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। जिले में रिकवरी रेट 92.2 फीसदी पहुंच गया है। 123 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।

विज्ञापन


 उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 81881 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 37605 लोगों को निगरानी में रखने की 28 दिन की समय अवधि पूरी हो चुकी है। 44276 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 82047 होम आइसोलेट हैं। अब तक 118037 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 105681 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है व 376 की रिपोर्ट आनी शेष है।

उन्होंने बताया कि अब तक 11980 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 339 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 431 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 11044 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 166 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 40 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं। सात मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। मंगलवार को जिले में 131 मामले आए हैं जिसमें कोरोना के साथ अन्य बीमारियां है। इस प्रकार जिले में लोगों के स्वस्थ होने का स्तर भी 92.2 फीसदी पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें