फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 183 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2594 हुई 

Tue, 23 Jun 2020 09:48 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों में जिले में 183 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2594 हो गई है जबकि 64 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 176 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1230 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीन लोगों की मंगलवार को मौत हुई है। इसमें सेक्टर-31 निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, आदर्श नगर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर-48 में रहने वाली 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। इन्हें कोरोना सहित अन्य गंभीर बीमारियां थी। इन सभी का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया है। 

नए मामले ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एसजीएम नगर, भूड़ कॉलोनी, एसी नगर, आदर्श नगर, खेड़ीकलां, संजय कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-31, 23, तीन, 88, महावीर कॉलोनी, पल्ला और सेक्टर-48 से नए मामले आए हैं। इन सभी इलाकों में अब लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में कोरोना के 1300 एक्टिव केस हैं। इनमें से 472 कोविड अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 828 लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 28 संक्रमितों की हालत गंभीर हैं। इनमें से चार को आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। 480 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें