फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 182 नए मामले, 241 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 7761 हुई 

Sun, 26 Jul 2020 08:16 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में रविवार को संक्रमण से 241 मरीज स्वस्थ हुए जबकि 182 नए मामलों की पहचान की गई। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7761 हो चुकी है। जबकि 6052 स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में नए मामले जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, खेड़ीकलां, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-16, 23, 19, 15 व तीन, महावीर कॉलोनी, पन्हैड़ा खुर्द, पल्ला और भारत कॉलोनी से संबंधित बताए गए हैं। कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 1586 हो चुकी है। इनमें से 520 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जबकि 1066 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

अस्पतालों में भर्ती 36 मरीजों की स्थिति गंभीर है। इनमें से छह मरीज आईसीयू में वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है। जबकि 285 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.9 फीसदी है। अभी तक 53835 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 14.2 फीसदी पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि 1.3 फीसदी मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें