फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 121 नए मामले, जिला अदालत के जज भी हुए संक्रमित

Sun, 26 Jul 2020 08:01 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों का आना लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को 121 नए मरीज सामने आए। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 8612 पर पहुंच गया है। राहत की बात यह रही कि रविवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई जबकि 170 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब तक 8612 में से 7408 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 120 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।

विज्ञापन

 
अब 1048 मरीज सक्रिय हैं, जिसमें से 919 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि शेष मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। मरीजों के स्वस्थ होने से अब जिला कोविड अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। रविवार को जिले में कोविड-19 की जांच के लिए 1668 लोगों ने नमूने दिए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 354 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच के लिए 1314 नमूने भेजे गए। अब जिले में कोविड-19 की जांच कराने वालों की कुल संख्या 93903 हो गई है। 

जिला अदालत के जज हुए कोरोना संक्रमित
गुरुग्राम जिला अदालत में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिला अदालत के एक और जज के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने उनका कार्यभार दूसरे जजों को सौंपने का आदेश जारी कर दिया। इससे पहले जिल भी एक महिला जज कोरोना संक्रमित हुई थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला अदालत में नियुक्त वरिष्ठ जज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया। जिले में पुरुष जज के कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है, इससे पहले एक महिला जज कोरोना संक्रमित हुई थी।

जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला अदालत में पूरी एहतियात बरती जा रही है। बेहद जरूरी मामलों की ही सुनवाई की जा रही है इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जा रही है। इसके बावजूद दो जज कोरोना संक्रमित हो गए है।

सोहना में मिले 26 कोरोना संक्रमित
सोहना में कोरोना के नए मरीजों की संख्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही है। सोहना में रविवार को दो जगहों पर कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां 160 लोगों की जांच की गई। इसमें से 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सोहना के उपमंडल अस्पताल व अनाज मंडी में जांच शिविर आयोजित किया गया, जहां उम्मीद से कम संख्या में लोग जांच कराने पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के आकलन के उलट सोहना में अब सक्रिय मरीजों का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले सोहना में एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज नहीं आए थे। 

फर्रुखनगर में 63 लोगों से लिए नमूने
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 की जांच जारी है। इसी क्रम में रविवार को फर्रुखनगर में कोविड-19 जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 63 लोगों से नमूने लिए गए। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव के निर्देश पर गांव खेड़ा खुर्मपुर में जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. अरुणा सांगवान के नेतृत्व में आयोजित शिविर में जांच को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। वहीं, एसएमओ ने जांच के लिए आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक भी किया और सामाजिक दूरी का पालन करने की सीख दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें