फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 139 नए मामले, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6462 हुई 

Sat, 18 Jul 2020 09:00 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण ग्रस्त 139 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं तीन संक्रमितों की मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। शनिवार को 80 लोग स्वस्थ हुए। कुल संक्रमितों की संख्या 6462 जबकि मरने वालों की संख्या 112 हो गई है।

विज्ञापन


शनिवार को जवाहर कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, डबुआ कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला व पर्वतीया कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। अभी तक जिले में 112 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर-3, महावीर कॉलोनी, गांव पन्हेडा खुर्द, पल्ला व भारत कॉलोनी के अलावा जिले के अन्य हिस्सों में नए 139 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जिले में 1236 एक्टिव केस मौजूदा समय में उपचाराधीन हैं। इनमें से 578 अस्पतालों में भर्ती हैं और 714 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 74 मरीजों की हालत गंभीर है जबकि 22 वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन


डॉ. रामभगत ने बताया कि अभी तक  41,723 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। पिछले 24 घंटे में 1569 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से अभी 285 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें