फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में 110 नए मामले आए सामने, तीन लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6323 हुई 

Fri, 17 Jul 2020 07:45 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटे में 110 नए मामले व तीन मरीजों की मौत पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। फरीदाबाद में संक्रमितों की कुल संख्या 6323 हो चुकी है। शुक्रवार को 135 संक्रमित कोरोना को मात देने में सफल रहे। वहीं मरने वालों की संख्या 109 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्वतीया कॉलोनी में रहने वाली 52 वर्षीय महिला और 66 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के अलावा गांव खेड़ी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। तीनों को कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। रिपोर्ट में तीनों ही मौतों का कारण गंभीर बीमारियों को माना गया।

शुक्रवार को सामने आए 110 कोरोना मामले ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व एनआईटी फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। कुल 6323 संक्रमितों में से 4978 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 1236 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 548 अस्पतालों में और 688 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में दाखिल 76 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 29 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन


डॉ. रामभगत, कोविड-19 नोडल अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक जिले में 79.15 प्रतिशत रिकवरी रेट रहा। कोरोना संक्रमितों का डबलिंग रेट 23.5 दिन ही रहा। अभी तक 40154 नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें से 435 की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें