फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1462 नए मामले आए सामने, 26 लोगों की मौत

Fri, 17 Jul 2020 06:52 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1462 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार को 1608 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,20,107 हो गई है। राजधानी में अब तक 99301 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 3571 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी 17235 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन




दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को 6270 आरटी-पीसीआर जांच और 14194 रैपिड एंटीजन जांच की हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 777125 जांच की गई हैं।

कोरोना से मरने वालों लोगों के परिजनों की ऐसे मदद कर रहा शहीद भगत सिंह सेवा दल
कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमने कई बार ऐसा सुना है कि इसके चलते जान गंवाने वालों के शव का अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी आती रही है। कोरोना से मरने वालों के परिवार वाले भी कई बार इस बीमारी से संक्रमित होते हैं ऐसे में वह अपने परिजन का अंतिम संस्कार नहीं कर पाते। ऐसे ही कुछ लोगों और जिनकी कोई पहचान नहीं हो पाती ऐसे कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार करता है शहीद भगत सिंह सेवाल दल।
विज्ञापन


अपनी संस्था के जरिए अब तक ऐसे 165 लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके जितेंद्र सिंह शंटी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अपने इस कार्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ा तो उसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने खास सेवा शुरू की।

उन्होंने बताया कि इस खास सेवा के अंतर्गत वह 165 शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसमें से 35 शव ऐसे थे जिनके परिवार वालों में से अंतिम संस्कार के वक्त कोई भी शामिल नहीं था। साथ ही हमने 7 लावारिस लाशों का भी अंतिम संस्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें