फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 107 नए मामले, एक की मौत, 149 स्वस्थ 

Mon, 17 Aug 2020 07:29 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 149 मरीज उबरने में सफल रहे। 107 नए मरीज मिले हैं। इसी दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई। अब जिले में संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की रिकवरी दर 90 से बढ़कर 91.5 प्रतिशत हो गई है। 

विज्ञापन


सोमवार तक 10,183 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चौबीस घंटे में सेक्टर-16 निवासी 76 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई। जिले में अब तक कुल 153 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। सोमवार को 107 नए मरीज मिले। नए मरीजों की संख्या क्षेत्रवार भिन्न रही। सबसे अधिक मामले एनआईटी व सेक्टर एरिया से संबंधित रहे। 

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 620 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। सेक्टर-23 से 11 नए मरीज, सेक्टर 16 ए से आठ, जवाहर कॉलोनी व सेक्टर 3 से चार, एनआईटी 4 व सेक्टर 8 से पांच, एनआईटी 2 से सात, सेक्टर 22, सेक्टर 29, सेक्टर 19, जीवन नगर, अमर नगर व सेक्टर 31 से 3-3 नए मरीजों की पहचान की गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-82, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-15, चावला कॉलोनी, सेक्टर-30 व खेड़ी पुल एरिया में दो-दो मरीज मिले। सेक्टर 18, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 14, सेक्टर 2, सेक्टर 25, सेक्टर 7, राम कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी  सिही, बड़खल मोड़, सेक्टर 23, आदर्श नगर, सेक्टर-99, तिलपत, राजा गार्डन, सेक्टर 31, सेक्टर 11, मवई, पल्ला 1, सेक्टर 28, मुजेसर, विनोद कॉलोनी, एनआईट एक से एक-एक नए मरीज की पहचान की गई। आठ मरीज अन्य जगहों से मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस समय जिले में कुल 799 मामले उपचाराधीन (एक्टिव) हैं। इनमें से 290 को अस्पताल में व 509 होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में दाखिल 30 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनमें से 5 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें