फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Delhi : कोर्ट कर्मी की मौत, न्यायाधीश समेत तीन डॉक्टर संक्रमित

Tue, 14 Apr 2020 09:41 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को दिल्ली के दो बड़े कोविड अस्पतालों में तीन डॉक्टर संक्रमित पाए गए, जबकि केंद्र सरकार की प्रशासनिक सेवा में तैनात एक न्यायाधीश भी कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, साकेत कोर्ट के संक्रमित कर्मचारी की मौत हो गई।

विज्ञापन


आरएमएल अस्पताल में दो डॉक्टर संक्रमित मिलने के बाद करीब 30 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है। संक्रमित दोनों महिला डॉक्टर हैं। इनमें से एक प्रसूति रोग विभाग में है, जबकि दूसरी एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत हैं। इसके अलावा सोमवार को अस्पताल में एक महिला मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जिसकी प्रसूति दो दिन पहले आरएमएल के ही डॉक्टरों ने की थी।

फिलहाल करीब 12 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ क्वारंटीन है। इनकी जांच रिपोर्ट अगले एक या दो दिन में मिल सकती है। आरएमएल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें एक डॉक्टर छात्रावास में रहती है, जिससे वहां रहने वाली बाकी महिला डॉक्टर भी परेशान हैं।
विज्ञापन


लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के तहत कलावती अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाई गई। उन्हें संक्रमण कैसे हुआ? इसकी अभी जानकारी नहीं है। यहां करीब चार संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। महिला डॉक्टर के संक्रमित मिलने के बाद द्वारका स्थित उनके अपार्टमेंट को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन

मधुमेह रोगी था संक्रमित

उधर, दिल्ली कोर्ट्स कॉर्डिनेशन कमेटी ने बताया गया है कि साकेत जिला अदालत की कॉपी एजेंसी में काम करने वाले संक्रमित को परिवार के साथ लाजपत नगर इलाके में रहते थे। वह मधुमेह से ग्रसित थे और उनकी दोनों किडनियां भी खराब हो चुकी थीं। इसलिए वह नियमित रूप से डायलिसिस के लिए मूलचंद अस्पताल जाते थे। आशंका है कि अस्पताल में इलाज के लिए जाने के दौरान उन्हें किसी से कोरोना संक्रमण हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद रविवार को उनका देहांत हो गया।

उनके अंतिम संस्कार के बाद सोमवार से संक्रमित के परिवार को भी क्वारंटीन में रखा गया है। इस संबंध में डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन्स कोर्ट्स इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सेक्रेटरी दीपक भारद्वाज ने कहा कि संक्रमित की मृत्यु के बाद उनके स्टाफ के लोग भी उनसे मिलने नहीं जा सके। एसोसिएशन की ओर से मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया है।

दूसरी ओर विज्ञान भवन में ऑल इंडिया जुडीशियल ऑफिसर पे कमीशन में तैनात न्यायाधीश भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वह परिवार के साथ राजौरी गार्डन के मानसरोवर गार्डन इलाके में रहते हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उनके परिवार के 10 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है।

आरएमएल में सबसे ज्यादा मौत 
सोमवार तक दिल्ली में 28 लोगों की मौत हुई। इनमें सर्वाधिक 12 मरीजों की मौत आरएमएल अस्पताल में हुई है, जबकि लोकनायक अस्पताल में तीन मौत हुई और एक निजी अस्पताल में पांच लोगों की मौत हुई।  सफदरजंग अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और एम्स-झज्जर में एक-एक मरीज की मौत हुई। संक्रमण से प्रभावित एक व्यक्ति की मौत घर पर हुई। आरएमएल के डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल में ज्यादातर ऐसे मरीजों को भर्ती किया गया जिन्हें गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल से यहां रेफर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें