फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: टूथपिक से लिफ्ट का बटन दबाएंगे कर्मचारी, इन जगहों पर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित

Wed, 22 Apr 2020 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एनडीएमसी के सभी कार्यालयों की लिफ्ट में बटन दबाने के लिए अब डिस्पोजेबल टूथपिक का इस्तेमाल होगा, ताकि लोग लिफ्ट के बटन को भी न छू सकें।
विज्ञापन


लुटियन जोन में आने वाले कार्यालयों में यशवंत प्लेस कांप्लेक्स, पालिका भवन, स्वास्थ्य कांप्लेक्स, पालिका केंद्र व आशीर्वाद ओल्ड एज होम आदि जगह यह व्यवस्था रहेगी। बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। 

प्रत्येक कार्यालय की लिफ्ट में एक कूड़ेदान भी रखा गया है। टूथपिक का इस्तेमाल करने के बाद कर्मचारी इसे कूड़ेदान में फेंक सकेंगे। वहीं, पूरे एनडीएमसी क्षेत्र को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनडीएमसी क्षेत्र 173 किलोमीटर में फैला हुआ है। इसमें सरकारी संपत्ति की संख्या जहां 1502 हैं और निजी संपत्ति की संख्या 14085 है।
 
विज्ञापन

संक्रमित इंजीनियर के संपर्क में 19 लोग

कोरोना संक्रमित सिविल इंजीनियर के संपर्क में 19 लोग थे। इसमें  से 10 लोग उन्हें 14 दिन पहले ही मिले थे। इसमें से अधिक रिस्क वाले पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है और बाकी को घर में ही रहने के लिए कहा गया है।

गाड़ियों को किया जा रहा है सैनिटाइज
एनडीएमसी के कार्यालयों में आने वाली सभी गाड़ियों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है, जिससे बाहर से संक्रमण न पहुंच सके। वहीं, गाड़ियों के कार्यालयों से निकलते समय भी सैनिटाजेशन किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें