फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : रिकॉर्ड 2414 नए मामले आए सामने, 67 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 47012 हुई 

Wed, 17 Jun 2020 10:59 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2414 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 67 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को राजधानी में 510 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47102 हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 17457 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 1904 मौत हो चुकी हैं। राजधानी में अभी कोरोना वायरस के 27741 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन




स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच पॉजिटिव
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच पॉजिटिव आई है। इससे मंगलवार को भी उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सत्येंद्र जैन को सोमवार रात तेज बुखार आया था और सांस लेने में परेशानी हो रही थी ,जिसके बाद उन्हें शाहदरा के राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्षणों के आधार पर  जैन के कोरोना वायरस संक्रमित होने की आशंका जताई गई थी । मंगलवार सुबह ही उनका टेस्ट किया गया था। 
विज्ञापन


अस्पताल से  मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात उन्हें तेज बुखार आया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव  है। सत्येंद्र जैन को अस्पताल की सांतवीं मंजिल पर कमरे में भर्ती किया गया है, जहां पर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उनकी हालत स्थिर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें