फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना के 180 नए मामले आए सामने, 5 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3862 हुई 

Wed, 17 Jun 2020 10:29 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में  कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब तेजी से 4 हजार की तरफ बढ़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी कोरोना के 180 नए मरीज सामने आए, तो 5 संक्रमितों की मौत भी हो गई। इसी के साथ अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3862 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि बुधवार को भी 35 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1949 हो गई है। कुल 3862 मरीजों में से 1949 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1862 ही रह गई है। 

सक्रिय 1862 मरीजों में से 1288 मरीज होम आइसोलेट हैं, 167 मरीज कोविड अस्पताल और 354 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 53 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। लोगों की जांच की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है और अब तक जिले में 20473 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 15925 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन


वहीं, 3862 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा 686 मरीजों के नमूने लिए गए, जिसमें से 529 निजी लैब व 157 नमूने शासकीय लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

प्रशासन ने नियुक्त किए 14 नोडल अधिकारी
जिले के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को 14 नोडल अधिकारी नियुक्त किए। ये अधिकारी निजी अस्पतालों में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुरूप जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इस संदर्भ में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि निजी अस्पतालों द्वारा प्रतिदिन सही सूचना अपलोड की जा रही है या नहीं। नोडल अधिकारी अस्पतालों में उपलब्ध एंबुलेंस, आईसीयू बेड व वेंटिलेटर की संख्या समेत अन्य जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें