फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 104 लोगों की मौत, 7053 संक्रमितों की पुष्टि 

Fri, 13 Nov 2020 11:55 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में गुरुवार को कोरोना से दैनिक मौत के मामलों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत की पुष्टि की है, जो अभी तक सबसे अधिक है। इससे पहले विभाग ने जून में भी 100 से ज्यादा मरीजों की मौत की पुष्टि की थी। 

विज्ञापन


हालांकि उसमें कुछ दिन पहले हुई मौतों के आंकड़े भी शामिल थे। गुरुवार को 7053 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। राहत की बात यह रही कि 6462 मरीज स्वस्थ भी हुए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के कुल 4,67,028 मरीज हो चुके हैं। 

इनमें से 4,16,580  ठीक चुके हैं। अब तक कुल 7332 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल संक्रमण दर बढ़कर 8.77 फीसदी हो गई है। फिलहाल 43,116 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 26,252 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है, अस्पतालों में 8588 मरीज भर्ती हैं। अब तक दिल्ली में 53,22,274 लोगों की जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन


प्रति 10 लाख की आबादी पर 2,80,119 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4141 हो चुकी है। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस से मृत्युदर 1.57 फीसदी है। पिछले 10 दिन की यह दर अब एक फीसदी से ज्यादा हो गई है।
 

गुरुवार दिल्ली में 60229 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 19752 आरटी-पीसीआर और 40477 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 53,22,274 कोरोना जांच की गई हैं। 



दिल्ली में अब तक कुल 4,67,028 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,16,580 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अब तक कुल 7332 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अभी मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है। वहीं कुल 43116 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 26252 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 4141 हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें