फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 2871 नए मामले, 35 लोगों की मौत, 3370 ठीक हुए

Wed, 07 Oct 2020 07:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2,871 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,98,107 हो गई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को 3,370 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,70,305 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5616 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22186 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को 9059 आरटी-पीसीआर जांच और 42446 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में मंगलवार को कुल 51505 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3422473 जांच की गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.71 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.88 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.41 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2702 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 12691 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें