फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 703 नए मामले, 28 की मौत, 850 मरीज स्वस्थ  

Tue, 29 Dec 2020 09:59 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में मंगलवार को कोरोना के 703 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 28 मरीजों की मौत हो गई। 850 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। बीते करीब 1 माह से संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 6122 रह गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,24, 118 हो गया है। इनमें से 6,07, 494 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में संक्रमण से अब तक कुल 10502 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.68 फीसदी हैं। अस्पतालों में अभी 2360 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर सेंटर में 65 और कोविड मेडिकल सेंटर में 18 मरीजों का इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन में 2976 लोग उपचाराधीन हैं। विभाग के मुताबिक,  24 घंटे में कुल 84889 जांच की गई।  दिल्ली में मंगलवार को संक्रमण दर 0.83 फीसदी रही। दिल्ली में अभी तक 84,93,400 लोगों की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 4931 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें