कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6396 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 4421 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटों में राजधानी में संक्रमण से 99 लोगों की मौत हो गई है।
दिल्ली में अब तक कुल 4,95,598 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 42004 सक्रिय मरीज हैं जबकि 4,45,782 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 7812 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
राजधानी में मंगलवार को 49031 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 16600 आरटी-पीसीआर और 32431 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 5528422 कोरोना जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 13.04 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है।
दिल्ली में अभी कुल 25585 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4449 हो गई है।