फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : पिछले 24 घंटे में 6224 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 109 लोगों की मौत 

Tue, 24 Nov 2020 11:41 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6224 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि 109 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में मंगलवार को 4943 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 10.14 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं पिछले दस दिनों में राजधानी का मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत दर्ज किया गया है । 

विज्ञापन

 

दिल्ली में मंगलवार को 61381 कोरोना जांच की गई। इसमें 24602 आरटी-पीसीआर और 36779 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 59,14,659 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 5,40,541 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 4,93,419 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक कुल 8621 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 38501 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 22246 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें