फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 4432 नए मामले आए सामने, 38 लोगों की मौत 

Thu, 17 Sep 2020 09:19 PM IST
Mohit Mudgal न्यूजे डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 4432 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गई हैं। राजधानी में गुरुवार को 3587 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,98,103 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली में कुल 4877 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी मे अभी कुल 31721 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन




दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि गुरुवार को कोरोना वायरस की 9564 आरटी-पीसीआर जांच और 50450 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस की कुल 60014 जांच की गई हैं।  दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 23,69,592 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 9.90 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.08 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 18038 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  दिल्ली में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1670 हो गई है। 
विज्ञापन


दिल्ली में अगले 10-15 दिनों तक और बढ़ेंगे कोरोना संक्रमण के मामले
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अगले 10-15 दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ेंगे। इसका कारण यह है कि दिल्ली में टेस्ट की संख्या चार गुनी बढ़ा दी गई है और टेस्ट बढ़ने से अभी कुछ और दिन कोरोना के नए मामले ज्यादा आएंगे।

सत्येंद्र जैन ने ये बात तब कही जब पत्रकारों ने उनसे दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को लेकर सवाल पूछा। सत्येंद्र जैन का कहना है कि इससे पॉजिटिव मरीजों को अलग करने में मदद मिलेगी और देश की राजधानी पर इसका सकारात्मक असर होगा।

सत्येंद्र जैन ने ये भी बताया कि दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 4473 मामले आए थे। जबकि कुल 62553 टेस्ट हुए थे इस तरह दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 7.15 प्रतिशत रहा। पिछले 10 दिनों से मृत्युदर भी 0.7 प्रतिशत है। दिल्ली में 14521 बेड उपलब्ध हैं, जिसमें से सिर्फ 50 प्रतिशत ही भरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें