फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 3419 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, 77 लोगों की मौत 

Sat, 05 Dec 2020 07:52 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को 3419 कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है। जबकि 4916 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो गई है। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन




दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस की कुल 81473 जांच की गई हैं। इसमें 35352 आरटी-पीसीआर जांच और 46121 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 66,67,176 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 5,89,544 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,53,292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 9574 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.84 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 26678 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 16231 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  दिल्ली में अभी कुल 6045 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें