फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3259 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,718 हुई 

Sat, 17 Oct 2020 09:38 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 3259 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,27,718  हो गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में शनिवार  को 3154 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,98,853 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5981 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22884 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शनिवार  को 15537 आरटी-पीसीआर जांच और 40178  रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में शनिवार को कुल 55715  जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 39,41,024 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.32 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.23 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 13436 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2751 कंटेनमेंट जोन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें