राष्ट्र निर्माण पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
धर्म के नाम पर हो रही हत्याओं को लेकर राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आनंद कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया की दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा युवक की हत्या की गई और हम अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हैं, जिसमें सही तरह से अनुसंधान करने, अभियोजन शीघ्र ही पूरा करने, गवाहों और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने पर बल दिया।