फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2780 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हुई

Sun, 11 Oct 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2,780 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 3,09,339 हो गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में रविवार को 3,057  लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,81,869 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5769 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 21,701 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 10801 आरटी-पीसीआर जांच और 37952 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में रविवार को कुल 498753 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 3623419 जांच की गई हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.54 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 12470 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 2710 कंटेनमेंट जोन हैं।

इस बार त्योहारों पर नहीं दी जाएगी मेले लगाने की अनुमित
 

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को जानकारी दी कि 31 अक्तूबर तक त्योहारों के दौरान मेले/ खाने के स्टॉल/ झूले/ रैलियां/ प्रदर्शनियां लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें