पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को दक्षिणी दिल्ली में कई निर्माण परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि एक साइट पर अधिक एंटी स्मॉग गन की जरूरत है। जब तक इसे खरीदा नहीं जाता, तब तक यहां काम बंद रहेगा। एक साइट पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि सम-विषम एक आपातकालीन उपाय है। सरकार अभी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कदम उठा रही है। अगर इसके बानजूद भी प्रदूषण की स्थिति बनी रहती है तो सरकार आकलन कर उसके अनुसार उपाय करेगी।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में हमने पराली जलाने से रोकने के लिए पूसा संस्थान के साथ जो बायो डी-कंपोजर तैयार किया था वो अब तैयार हो गया है। 13 अक्टूबर को गालिबपुर गांव, मटियाला में मुख्यमंत्री उसके छिड़काव की शुरुआत करेंगे।