कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 2676 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 39 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,95,236 हो गई है।
दिल्ली में मंगलवार को 2997 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में अब तक कुल 2,66,935 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5581 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 22720 सक्रिय मरीज हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को 9103 आरटी-पीसीआर जांच और 44,488 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में मंगलवार को कुल 53591 जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 33,70,968 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.76 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.89 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2697 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 13178 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।