फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2548 नए मामले आए सामने, 32 लोगों की मौत 

Mon, 21 Sep 2020 07:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 2548 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 32 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,49,259 हो गई है। दिल्ली में सोमवार को 3672 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अब तक कुल 2,13,304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 5014 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 30941 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि दिल्ली में सोमवार को 8828 आरटी-पीसीआर जांच और 24905 रैपिड एंटीजन जांच की गई है। दिल्ली में सोमवार को कुल 33733 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 25,78,740 जांच की गई हैं। 

दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 9.67 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत है। अगर पिछले दस दिनों की बात करें तो मृत्यु दर 0.83 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल 1889 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में अभी कुल 19213 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें