फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2509 नए मामले आए सामने, 19 लोगों की मौत 

Wed, 02 Sep 2020 06:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2509 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 19 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,569 हो गई है। राजधानी में बुधवार को 1858 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,58,586  लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4481 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 16502 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को 7870 आरटी-पीसीआर जांच और 20965 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 16,36,518 जांच की गई हैं।  दिल्ली में अभी कुल 8407 मरीज होम आईसोलेशन में हैं।

9 रेलवे स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे 503 आइसोलेशन कोच
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार की मांग पर उत्तर रेलवे 503 आइसोलेशन कोच उपलब्ध करा रहा है। इनकी क्षमता 8,048 बेड के बराबर होगी। बताया जा रहा है कि यह कोच दिल्ली के नौ अलग-अलग स्टेशनों पर तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन


डीडीएमए की बैठक में हुआ ये फैसला
गौरतलब है कि आज डीडीएमए की बैठक भी हुई जिसमें एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली में कोरोना के हालातों की समीक्षा की गई। इसमें हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन पर ध्यान बढ़ाने की बात हुई और हालात की गंभीरता को देखते हुए तमाम कदम उठाने की भी सहमति बनी।

1 सितंबर को आए 2300 से ज्यादा मामले 
दिल्ली में 15 दिन से कोरोना के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 59 दिन बाद संक्रमण के 2300 से ज्यादा केस आए हैं। 4 जुलाई के बाद यह दैनिक मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें