फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 2024 नए मामले आए सामने, 22 लोगों की मौत  

Sun, 30 Aug 2020 07:54 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेंं कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 2024 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,390 हो गई है। राजधानी में रविवार को 1249 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,54,171 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4426 मौते हो चुकी हैं। राजधानी में अभी कुल 14793 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को राजधानी में 6881 आरटी-पीसीआर जांच और 13556 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 15,69,096 जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 820 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि 7527 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें