फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : 1647 नए मामले आए सामनें, 73 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 42829 हुई 

Mon, 15 Jun 2020 09:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 73 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42829 हो गई है। राजधानी में आज 604 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जबकि अब तक 16427 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अबतक दिल्ली में 1400 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 25002 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन



गृह मंत्री अमित शाह ने किया एलएनजेपी का दौरा 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। 

गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि  गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी निर्देश दिया कि करोना रोगियों के उपचार में लगे डॉक्टरों और नर्सों की मनो-सामाजिक परामर्श (साइको सोशल काउंसलिंग) किया जाए। यह सुनिश्चित करेगा कि न केवल वे शारीरिक रूप से बल्कि मनोवैज्ञानिक रूप से महामारी से लड़ने के लिए फिट हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव को भोजन की आपूर्ति करने वाली कैंटीनों के लिए बैक-अप स्थापित करने का भी निर्देश दिया, यदि एक कैंटीन में कोई संक्रमण होता है, तो रोगी बिना किसी व्यवधान के भोजन प्राप्त कर सकें।

इसी के साथ गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को हर कोविड अस्पताल के कोरोना वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है, ताकि उचित निगरानी हो और रोगियों की समस्याओं का समाधान भी हो सके।

आप सांसद संजय सिंह ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने एलएनजेपी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों को काम पर ध्यान केंद्रित करने और अस्पताल के बारे में नकारात्मक रिपोर्टों पर ध्यान नहीं देने को कहा। केजरीवाल स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और खामियों को ठीक कर रहे हैं और आज गृह मंत्री ने इसे मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें