कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1617 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 41 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ 2343 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। राजधानी में मंगलवार को पॉजिटिविटी रेट 1.90 रहा। वहीं, पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.59 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस की 85105 जांच की गई। इसमें 42056 आरटी-पीसीआर जांच और 43049 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 73,71,952 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,10,447 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,85,852 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10115 मरीजों की मौत हो गई है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.28 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत दर्ज की गई है। राजधानी में अभी 14480 सक्रिय मरीज हैं। इसमें 8516 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।