फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1418 नए मामले आए सामने, 2160 मरीज स्वस्थ घोषित 

Fri, 18 Dec 2020 08:00 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1418 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ  राजधानी में 2160 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। दिल्ली में शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 1.60 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.58 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन




दिल्ली में शुक्रवार को 88400 कोरोना जांच की गई। इसमें 48180 आरटी-पीसीआर जांच और 40220 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 76,29,748  कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,14,775 कोरोना संक्रमितों की पु्ष्टि हुई है। इसमें से 5,93,137 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से अब तक कुल 10219 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 11419 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 6605 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।  राजधानी में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.06 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें