फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1063 मरीजों की पुष्टि, 1120 मरीज स्वस्थ घोषित 

Thu, 24 Dec 2020 09:03 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1063 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 37 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ 1120 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। राजधानी में गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 1.18 प्रतिशत रहा। वहीं, पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.62 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 

दिल्ली में गुरुवार को 89920 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 47,889 आरटी-पीसीआर जांच और 42,031 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 81,22,974 कोरोना जांच की गई हैं। 

दिल्ली में अब तक कुल 6,20,381 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 6,02,388 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक दिल्ली में कुल 10384 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 7909 सक्रिय मरीज हैं। जिसमें से 3938 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अभी कुल 5152 कंटेनमेंट जोन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें