फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 4039 नए मामले, कुल संख्या दो लाख के पार

Wed, 09 Sep 2020 07:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में 4039 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


वहीं 24 घंटे में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2623 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,01,174 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1,72,763 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4638 मरीजों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 23773 सक्रिय मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को राजधानी में 11101 आरटी-पीसीआर जांच और 43416 रैपिड एंटीजन जांच की गईं हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 19,03,780 जांच की गई हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 7.41 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.31 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1226 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 12518 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें