फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना के 2948 नए मामले, 66 की मौत, संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार

Sat, 27 Jun 2020 07:25 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 2948 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 66 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80188 हो गई है। शनिवार को 2210 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक दिल्ली में 49301 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में  अबतक 2558 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 28329 सक्रिय मामले हैं।  

विज्ञापन

 

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छतरपुर में राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।

 गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केंद्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया। छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र होगा।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी। दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें